What is electron? (इलेक्ट्रान क्या है)
इलेक्ट्रान को समझने के लिए परमाणु (atom) को समझना आवश्यक है।सर्वप्रथम हमारा समस्त ब्रह्माण्ड जिस सूक्ष्म कण से बना है, उसे परमाणु (atom) कहते हैं। कोई भी पदार्थ, चाहे वह हवा हो या तरल या फिर कोई भी ठोस वस्तु, सभी पदार्थ परमाणु से बने हैं। यह पदार्थ की सबसे छोटी इकाई होती है। अतः कुछ विशिष्ट परमाणुओं को छोड़ कर सभी परमाणु के और अधिक विभाजन या टुकड़े नहीं किये जा सकते हैं।
उपरोक्त चित्र के माध्यम से परमाणु और इलेक्ट्रान को समझा जा सकता है। Fig.1 में लोहे का उदाहरण दिया गया है। यदि लोहे को लाखों गुना बड़ा करके देखा जाये तो हमें पता चलता है कि लोहा असंख्य परमाणुओं से मिल कर बना है। इसी प्रकार सभी पदार्थ असंख्य परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं। Fig.2 में लोहे का एक परमाणु दिखाया गया है। सभी पदार्थों के परमाणुओं के केंद्र में nucleus होता है। Nucleus प्रोटोन और न्यूट्रॉन से मिलकर बना होता है। Nucleus के बहार इलेक्ट्रान होते हैं। इलेक्ट्रान, संख्या के हिसाब से अलग-अलग कक्षाओं में घूमते रहते हैं। लोहे के परमाणु में 26 इलेक्ट्रान होते हैं और सबसे बाहरी कक्षा में 2 इलेक्ट्रान होते हैं। अलग-अलग पदार्थोँ के परमाणु में इलेक्ट्रान की संख्या अलग-अलग होती है। इलेक्ट्रान की संख्या ही सभी पदार्थों के भोतिक गुणों का आधार होता है। उदाहरण के लिए सोने(gold) में 79 इलेक्ट्रान होते हैं, और इसका रंग पीला होता है, जबकि लोहे का रंग सोने से अलग है और सोने से ज्यादा भारी और कठोर है। दो अलग-अलग पदार्थों में बराबर इलेक्ट्रान कभी नहीं होते हैं।
एक इलेक्ट्रान का भार 9.10938291*10-31 kilogram है। इलेक्ट्रान ऋण(नेगेटिव/negative) आवेशित होता है और इसमें -1.60217657*10-19 coulombs चार्ज होता है।
एक इलेक्ट्रान का भार 9.10938291*10-31 kilogram है। इलेक्ट्रान ऋण(नेगेटिव/negative) आवेशित होता है और इसमें -1.60217657*10-19 coulombs चार्ज होता है।
Proton:- सभी परमाणुओं के केंद्र में nucleus होता है। Nucleus, प्रोटोन और न्यूट्रॉन से मिलकर बना होता है। न्यूट्रॉन में कोई charge नहीं होता है। जबकि प्रोटोन पॉजिटिव(धन/+) आवेशित होता है। एक प्रोटोन का वजन 1.67262178*10-27 kilogram है, और प्रोटोन व न्यूट्रॉन का वजन बराबर होता है। किसी भी पदार्थ के परमाणु का सम्पूर्ण वजन लगभग प्रोटोन और न्यूट्रॉन के कुल वजन के बराबर होता है। परमाणु में इलेक्ट्रान का वजन कुल वजन के लगभग शून्य के बराबर होता है। प्रोटोन में +1.60217657*10-19 coulombs charge होता है।
चित्र में अब तक खोजे गए सभी 118 परमाणुओं की तालिका दी गयी है।
(क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं एक परमाणु में nucleus और electron के बीच कितना gap(अंतर) होता है?
यदि एक अणु को बड़ा करके देखें तो यह लगभग ऐसा है, जैसे एक football के मैदान के मध्य में एक मक्खी जितना nucleus और बाउंड्री पर electron चक्कर लगा रहे हैं।)
No comments:
Post a Comment